आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय मे लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं शहीद चंद्रशेखर
बालोद : आजाद जी के जयंती तथा स्व बिसाहू दास महंत जी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी समाज सुधारक राष्ट्रवादी नेता थे उनका जीवन हमेशा देशभक्ति साहस पराक्रम और जनसेवा की प्रेरणा देता है
शहीद चंद्रशेखर आजाद जी भारत के महान क्रांतिकारी थे उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया उनका आदम्य साहस त्याग और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं को देश के प्रति समर्पण और निडरता का संदेश देता है , स्व बिसाहू दास महंत जी एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया
ऐसे वीर महापुरुषों को आज हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं उनके आदर्श हमे राष्ट्र हित ,सत्य ,जनसेवा के मार्ग पर चलने सदैव प्रेरणा देता रहेगा
इस अवसर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू जी महामंत्री शादिक अली जी सुमीत राजपूत जी, विधायक प्रतिनिधि टोमन साहू, सरपंच बालोदगहन भगवान दास मंचूरिया जी,एस टी सेल के जिला अध्यक्ष दिनाराम चेलक जी,ब्लॉक सचिव तुलेश सिन्हा जी,कुलदीप साहू जी,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोनू ठाकुर जी,मोहम्मद खान, जी,अंकुश देवान जी,रूप साहू जी,गौतम कुमार,सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.