मिशन नवचेतना" के तहत बालोद पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों लगातार करवाई जारी

बालोद : पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में "मिशन नवचेतना" के अंतर्गत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। 

इसी अभियान के तहत थाना बालोद पुलिस ने दिनांक 22 जुलाई 2026 को ग्राम देवीनवागांव खार रोड स्थित खेत के पास कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 08 अद्धी प्लेन शराब (3.000 बल्क लीटर) एवं 28 पाव अंग्रेजी शराब (5.040 बल्क लीटर), कुल 8.040 बल्क लीटर (36 पाव) शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,640 है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। 

???? गिरफ्तार आरोपी

हेमंत कुमार यादव, पिता छन्नूलाल यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवीनवागांव, थाना बालोद, जिला बालोद। 

???? जब्त मशरूका

08 अद्धी प्लेन शराब (3.000 बल्क लीटर)

28 पाव अंग्रेजी शराब (5.040 बल्क लीटर)

कुल 36 पाव (8.040 बल्क लीटर) शराब

कुल अनुमानित मूल्य : ₹4,640 

???? बालोद पुलिस की अपील

"मिशन नवचेतना" के माध्यम से बालोद पुलिस नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य नशे से जुड़े अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, बिक्री अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जनसहयोग से ही नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बालोद का निर्माण संभव है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.