कारगिल विजय दिवस पर ग्राम बालोदगहन में शहीद किशन साहू को श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा रहे मुख्य अतिथि
बालोद : आज संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा जी कारगिल विजय दिवस पर ग्राम बालोदगहन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर ग्राम के शहीद किशन साहू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक जी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर सैनिक के अदम्य साहस शौर्य और बलिदान का प्रतीक है 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त कर देश की सीमाओं की रक्षा की और तिरंगे की आन बान शान को बनाए रखा।
यह दिन हमें उन वीर जवानों को याद करने का अवसर देता है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को शत शत नमन।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू, महामंत्री शादिक अली जी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार महमल्ला जी,जिला कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र यादव जी,पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुव जी, जनपद सदस्य कौशल्या चंद्रवंशी जी,सरपंच बालोदगहन भगवान दास मंचूरिया जी एवं उपसरपंच पंचगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.