मिशन नवचेतना के तहत अवैध शराब के विरुद्ध बालोद पुलिस द्वारा नकेल कस कार्रवाई जारी, आबकारी एक्ट के तहत 17 प्रकरण दर्ज।

बालोद : पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 17 प्रकरण दर्ज कर 17 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इनमें 02 प्रकरण अवैध शराब बिक्री/शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा शेष प्रकरण सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन से संबंधित हैं। 

थाना लोहारा पुलिस ने ग्राम संबलपुर में कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीता बाई कोसर, पति स्व. धनंजय कोसर, उम्र 40 वर्ष, निवासी संबलपुर, थाना लोहारा को अवैध रूप से शराब बिक्री के उद्देश्य से शराब रखते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 02 अद्धी एवं 40 पौवा देशी प्लेन शराब (7.920 बल्क लीटर) तथा ₹300 बिक्री रकम जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। 

इसी प्रकार थाना अर्जुन्दा पुलिस ने मिनीमाता चौक, अर्जुन्दा स्थित एक अंडा दुकान में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए आरोपी महेश कुमार गजेन्द्र, पिता स्व. बैसाखू राम, उम्र 47 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, कलारपारा, अर्जुन्दा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(क) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की। 

इसके अतिरिक्त थाना गुरुरदेही, सुरेगांव, गुरूर, राजहरा, पुरूर, सनौद, अर्जुन्दा, बालोद एवं मंगचुवा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 

आरोपियों के नाम

अवैध शराब बिक्री / शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रकरण

1. रंजीता बाई कोसर, पति स्व. धनंजय कोसर, निवासी संबलपुर, थाना लोहारा।

2. महेश कुमार गजेन्द्र, पिता स्व. बैसाखू राम, निवासी वार्ड क्रमांक 07, कलारपारा, अर्जुन्दा।

सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के प्रकरण 3. बरसाती लाल निषाद (गुरुरदेही)
4. धर्मेन्द्र डहरे (सुरेगांव)
5. अजय साहू (गुरूर)
6. विकास यादव (राजहरा)
7. मनोज सोनी (पुरूर)
8. कृष्ण कुमार साहू (सनौद)
9. देवेन्द्र साहू (सनौद)
10. सोनू साहू (अर्जुन्दा)
11. नरेन्द्र सिन्हा (बालोद)
12. सितेश कुमार साहू (बालोद)
13. अमित कुमार साहू (बालोद)
14. चुरामन दास साहू (बालोद)
15. संजय कुमार सिवना (मंगचुवा)
16. नूतन कुमार नायक (मंगचुवा)
17. उफेश कुमार सिवना (मंगचुवा)। 

जब्त मशरूका

02 अद्धी एवं 40 पौवा देशी प्लेन शराब (7.920 बल्क लीटर)

बिक्री रकम ₹300 

बालोद पुलिस की अपील

बालोद पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.