मिशन नवचेतना अवैध कारोबार पर बालोद पुलिस है सख्त, आबकारी एक्ट के तहत 09 प्रकरण दर्ज।
बालोद - पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में "मिशन नवचेतना" के अंतर्गत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन,बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 09 प्रकरण दर्ज कर 09 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इनमें 03 प्रकरण अवैध शराब बिक्री, 02 प्रकरण शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा 04 प्रकरण सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन से संबंधित हैं। थाना राजहरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास,वार्ड क्रमांक 27 राजहरा में कार्रवाई करते हुए आरोपी नारायण देवांगन को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 50 पौवा (09 लीटर) देशी प्लेन शराब कीमत लगभग ₹4,000 जब्त की गई।
थाना बालोद पुलिस ने ग्राम झलमला एवं पाररागांव के मध्य मेन रोड किनारे कार्रवाई करते हुए आरोपी जगेश्वर सोनकर को मोटरसाइकिल की डिक्की में शराब रखकर बिक्री करते गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 23 पौवा (4.140 लीटर) गोवा अंग्रेजी शराब, ₹240 बिक्री रकम एवं मोटरसाइकिल क्रमांक CG-24-R-9832 जब्त की गई। इसी प्रकार पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पीछे पगडंडी मार्ग, बालोद में कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष शर्मा को मोटरसाइकिल में शराब रखकर बिक्री करते गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 15 अद्धी (5.625 लीटर) देशी प्लेन शराब एवं मोटरसाइकिल क्रमांक CG-09-JE-4173 जब्त की गई।
इसके अतिरिक्त थाना लोहारा पुलिस ने धान मंडी चौक में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले बीसनाथ प्रजापति एवं द्वारिका देवांगन के विरुद्ध कार्रवाई की। वहीं थाना देवरी एवं थाना लोहारा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाए गए भूषण लाल रावटे,राजीव देवांगन,लिखन कुमार रावटे एवं समारू राम निर्मलकर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
"मिशन नवचेतना" के अंतर्गत बालोद पुलिस नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.