आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश
बालोद - संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम घोघोपुरी के श्री लेखचंद ने श्रम कार्ड में सुधार करने, भेंडी के गीता बाई ने ऋण पुस्तिका में सुधार करने, माहुद के श्री सुरजोतिन बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह साल्हे के किशनबिंदा बाई ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने,बोरिद के श्री गोकुल राम ने बैटरी चलित स्प्रेयर दिलाने,ग्राम भैंसबोड़ के योगिता ने शौचालय निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह बेलोदा के सरपंच ने डोमशेड के निर्माण एवं ग्राम सोरली के सरपंच ने सड़क का सीमेंटीकरण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.