गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु कार्ययोजना बनाने के संबंध में की गई चर्चा
बालोद - ’मिशन 80-95’ 2026 के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक दुबे द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कचांदुर में अलग-अलग पालियों में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में बालोद, गुरूर एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के स्कूलों में बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं में 65 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में 77 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों तथा कम परीक्षा परिणाम वाले विषय शिक्षक शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी बालोद ने समीक्षा बैठक में 10वीं एवं 12वीं की पाठ्यक्रम योजनाएं, प्राचार्यों द्वारा अवलोकित कक्षाओं के नोट्स एवं प्रदाय मार्गदर्शन का विवरण,शाला में आयोजित समीक्षा बैठकों का विवरण, कक्षा 9वीं,11वीं के रेड जोन,ऑरेंज जोन विद्यार्थियों की प्रगति, माह जुलाई में 10वीं 12वीं का पूर्ण पाठ्यक्रम का इकाईवार विवरण तथा मासिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में बिंदुवार आवश्यक परिचर्चा की गई। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए वार्षिक कार्य योजना, मासिक कार्य योजना का निर्माण एवं क्रियान्वयन, पाठयक्रम-पाठ्य योजना का निर्माण, परिशिष्ट 1,2,3,4 के विभिन्न पैरामीटर पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि परिशिष्ट 02 में प्राचार्य द्वारा शिक्षकों का माॅनिटरिंग तथा प्रति दिवस न्यूनतम 02 कालखंडों का अवलोकन व सुधारात्मक सुझाव व परिशिष्ट 2 के आधार पर ही समस्त शिक्षकों का सीआर लिखा जाएगा। परिशिष्ट 03 में कुल 10 पैरामीटर हैं जिसमें कुल 100 अंक निर्धारित हैं। परिशिष्ट 03 के आधार पर जिला स्तरीय मानीटरिंग टीम द्वारा प्राचार्यों का मानिटरिंग किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक मासिक मूल्यांकन के पश्चात अनिवार्य रूप से पालक टीचर मीटिंग का आयोजन किया जाना है। परिशिष्ट 04 के तहत प्राचार्यों का ग्रेडिंग किया जाएगा, जिसमें ए, बी, सी तथा डी तथा चार ग्रेड तय किया गया है। जिसमें ग्रेड ए 80 से 100, बी 79 से 60, सी 59 से 50 तथा ग्रेड डी 50 से कम अंक है। लगातार 02 माह तक सी या डी ग्रेड में आता है तो संबंधित प्राचार्यों के लिए जिला मानिटरिंग टीम द्वारा 20 से 50 योजना तैयार कर राज्य कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त गतिविधियों व कार्यवाही को अनिवार्य रूप से पंजियों में संधारित किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पियर लर्निंग,शिक्षक संप्रेषण कौशल पर बल देते हुए नवाचार गतिविधियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही पिछले वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में कमजोर परीक्षा परिणाम वाले विषय शिक्षकों को अनिवार्यतः कारण बताओ नोटिश जारी करने तथा जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। समीक्षा बैठक में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के सहायक परियोजना समन्वयक श्री आर आर क्रिदत्त एवं सहायक परियोजना समन्वयक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी एवं परीक्षा विभाग के प्रभारीगण उपस्थित थे।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.