जेवरतला में लगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला, 300 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

बालोद : आज दिनांक 29.7.2026 को आयुष विभाग के तत्वाधान एवं जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में सांस्कृतिक कला मंच ग्राम जेवरतला विकासखंड गुरुर जिला बालोद  में एक दिवसीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू  सभापति जिला पंचायत बालोद अध्यक्षता डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति संचार संकर्म‌‌‌ एवं निर्माण समिति जनपद पंचायत गुरुर,विशेष अतिथि श्रीमती लिलेश्वरी साहू   सरपंच ग्राम पंचायत जेवरतला, श्री नीलकंठ  कुबेर सहसंयोजक शक्ति केंद्र मोहारा एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में संपन्न हुआ शिविर में आयुष विभाग के आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के द्वारा ग्रामीण जनों को निशुल्क जांच एवं औषधि वितरण  किया गया स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर में निशुल्क नेत्र जांच एवं रक्त जांच की सुविधा प्रदान की गई l मुख्य अतिथि  लक्ष्मी अशोक साहू जी ने विदेशी दवाइयों की बजाय स्वदेशी आयुर्वेद की दवाई का उपयोग करने के लिए ग्राम वासियों को प्रेरित किया एवं सभी ग्रामीणों को प्रतिदिन योग का अभ्यास करने के लिए आग्रह किया।  अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने कहा आयुर्वेद को रोग को जड़ से नष्ट करने वाले चिकित्सा पद्धति कहा और साथ ही आयुर्वेद में किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट न होने की बात को ग्रामीणों को गंभीरता से बताया। एवं ग्रामीणों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया। सरपंच ग्राम जेवरतला श्रीमती लिलेश्वरी साहू जी ने समस्त ग्राम वासियों को आयुष स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने के लिए आग्रह किया  । शिविर में आए लगभग 250 से 300 लोगों को निशुल्क आयुष क्वाथ का वितरण किया गया। शिविर में आए अतिथियों के द्वारा 30  ग्रामीण बच्चों का स्वर्ण प्राशन किया गया। शिविर की समाप्ति तक 211 मरजो को आयुर्वेद से, 86 मरीज़ को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से उपचारित कर निशुल्क औषधि प्रदान किया गया। शिविर में कुल नेत्र जांच की संख्या 29 रही , कुल रक्त जांच की संख्या 40 रही। शिविर प्रभारी डॉक्टर ऋषि कुमार नेताम ने बताया कि इस शिविर में आयुष विभाग के डॉ सुखनंदन बंजारे, डॉ कमलेश कुमार वर्मा, डॉ शैलेंद्र कुमार स्वर्णकार ,डॉ गुरु दयाल साहू, डॉ किरण साहू डॉ मुस्कान ,डॉ केशु साहू आयुष चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ अरविंद कुमार ठाकुर, अरुण कुमार देशमुख, टेमन साहू ,नरेश कुमार भूआर्य अस्वत सिंह साहू ,श्रीमती किरण साहू बुढार सिंह सुधाकर ,नीलकमल टंडन और रोशन लाल   सेवाएं दी।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.