नगदी रकम व मोबाईल लूटपाट करने वाले 01 अपचारी बालक सहित 01 अन्य आरोपी गिरफ्तार।

बालोद - बकरा खरीदी करने ग्राम घीना थाना सुरेगांव क्षेत्र आया था उसी दौरान 02 अज्ञात मोटरसायकल सवार व्यक्ति प्रार्थी के साथ गंदी-गंदी गाली गलौज कर मारपीट कर उसके मोबाईल रियलमी कम्पनी का व नगदी रकम 14700 रूपये को लूट कर ग्राम बासिन की तरफ भाग गये। । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 296,115(2),309(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया । मामले को गंभीरता से लेते हूए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चव्हाण (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में लूट के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु थाना सुरेगांव व साइबर से टीम गठित किया गया था। टीम द्वारा लोकल संसूचना व तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से आरोपियो की पतासाजी कर चिन्हांकित किया गया। देर रात्रि को टीम चिन्हांकित आरोपियो के घर ग्राम बासिन से मुख्य आरोपी एवं 01 अपचारी बालक को उसके गांव से पकड़कर बारिकी से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया। मुख्य आरोपी उपेन्द्र कुमार साहू के कब्जे से लूट के नगदी 11,120 रूपये एवं अपचारी बालक से लूट के मोबाईल को बरामद कर दोनो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मुख्य आरोपी के कब्जे से लूट के नगदी 11,120 रूपये एवं अपचारी बालक से लूट के मोबाईल को बरामद। घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल भी बरामद किया गया है।    

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी, गिरफ्तारी व सामान बरामदगी में विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी सुरेगांव निरीक्षक सोन सिंह सोरी , सउनि नीलकंठ भूआर्य , प्र0आर0 प्रवीण ठाकुर, आरक्षक पुर्षोतम यादव, वरूण कुर्रे, केहर नेताम ,किशन पटेल एवं साइबर सेल प्रभारी स0उ0नि धरम भूआर्य, मिथलेश यादव, गुलझारी साहू का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.