गुण्डरदेही आगमन पर पूर्व सांसद मोहन मंडावी का हुआ भव्य स्वागत

गुण्डरदेही- लोकसभा क्षेत्र कांकेर के पूर्व रामायणी सांसद माननीय मोहन मंडावी के गुण्डरदेही नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, एल्डरमैन गोकुल निषाद एवं चेतन सोनकर, पार्षद संतोष नेताम, तोमन साहू, अश्वनी यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष लेख राम साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
स्वागत उपरांत पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विषयों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास एवं आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.