कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ आक्रोश: BJYM ने बालोद में निकाली अर्थी

बालोद - दल्लीराजहरा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) बालोद जिला द्वारा कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया। विधायक द्वारा फोन पर एक युवा कार्यकर्ता को दी गई कथित धमकी से आक्रोशित BJYM कार्यकर्ताओं ने जिले के अलग-अलग मंडलों में लगातार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के तहत बालोद एवं दल्लीराजहरा मंडल में विधायक कुंवर सिंह निषाद का पुतला फूंका गया। बालोद में युवा मोर्चा ने अनोखे और आक्रामक तरीके से प्रदर्शन करते हुए विधायक की सांकेतिक अर्थी निकाली और "राम नाम सत्य है" के नारे लगाते हुए अर्थी का दहन किया।

यह पूरा जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। BJYM जिला अध्यक्ष गुलशन साहू ने कहा: > "सत्ता के अहंकार में चूर कांग्रेस विधायक द्वारा युवा कार्यकर्ता को फोन पर धमकी देना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता और युवाओं की आवाज दबाने की इस तरह की कोशिशों का भारतीय जनता युवा मोर्चा ईंट से ईंट बजाकर जवाब देगा। यह प्रदर्शन विधायक को चेतावनी है कि वे अपनी कार्यशैली व्यवहार में सुधार लाएं माफी मांगे युवाओ से। इस दौरान BJYM के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे,जिन्होंने कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।

रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.