राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता NSPC 2026' के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन
बालोद : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि टीम, जिला बालोद के तत्वावधान में आगामी 'राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता NSPC 2026' के प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान के तहत , जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जिला बालोद में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा जी व पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण जी ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन श्री सुनील चंद्रवंशी जी , जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक दुबे जी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू सभी के द्वारा कार्यालय, में प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें NSPC 2026 का पोस्टर और पर्यावरण का संदेश देते हुए एक पौधा भेंट किया। अधिकारियों ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों और युवाओं,सभी विभागों कार्यालयों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
'हर नागरिक की भागीदारी, पर्यावरण की जिम्मेदारी' की थीम पर आधारित यह प्रतियोगिता देश और प्रदेश के विद्यार्थियों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जुड़ाव पैदा करने का एक सशक्त माध्यम है। समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें भावी जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
इस दौरान कार्यक्रम में कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि के कार्यकर्ता मुख्य रूप से विनोद कुमार साहू सह जिला कार्यवाह,कमलकांत साहू पर्यावरण गतिविधि संयोजक जिला बालोद, संजय साहू पर्यावरण गतिविधि जिला सह संयोजक, योगेश्वर प्रसाद साहू गुण्डरदेही खंड संयोजक, रुपेश सोनकर बालोद नगर संयोजक , छबि लाल कोराम जल आयाम जिला संयोजक , पहलाद साहू, संतोष साहू, वैभव साहू ,छगन यादव, कादम्बिनी यादव,पूजा जैन
मातृशक्ति स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अधिक से अधिक राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता NSPC 2026 में शामिल होने का आवाहन किया,साथ में पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया सभी सक्रिय सदस्य एवं गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। सभी से आग्रह किया गया कि इस लिंक से यह प्रतियोगिता 15 जुलाई 2026 से शुरू हो चूका है जो 15 सितंबर 2026 तक चलेगी पंजीकरण (Registration): भाग लेने के लिए आप पोस्टर में दिए गए QR कोड को स्कैन कर सकते हैं या उनकी आधिकारिक वेबसाइट paryavaransanrakshan.org पर जा सकते हैं भाग ले संकते हैं
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.