श्री राम स्मृति उपवन मोहारा में गायत्री परिवार ने किया वृहद वृक्षारोपण
बालोद : गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा के अंतर्गत श्री राम स्मृति उपवन मोहारा में गायत्री परिवार द्वारा रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ के सहसंयोजक डॉ. गोपाल साहू, अध्यक्ष भूषण लाल सार्वा, डॉ. डी.एल. गंजीर, डॉ. हरिकृष्ण गंजीर, शंकर लाल, भूपेश साहू, चोवाराम धनकर, दानवीर नायक, वरुण कुमार, बृजलाल साहू, दीपक साहू, संतोष कुमार साहू, डामेश्वर साहू, अजीत राम गंजीर, अनुसूईया साहू, रेणुका गंजीर, उषा गंजीर, जोहनी साहू, सविता साहू, हेमबाई, तोरण साहू, रमेशरी साहू, डुमेश्वरी एवं देवेंद्र कुमार साहू सहित गायत्री परिवार के अनेक परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और उनके नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से श्री राम स्मृति उपवन मोहारा को हराभरा एवं सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिजनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : रमेश कुमार
No Previous Comments found.