रक्तदान महादान हरेली पर्व विशेष
बालोद - छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार हरेली पर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मिर्रीटोला ‘पुरूर’ के ऊर्जावान अध्यक्ष, माननीय बड़े भैय्या श्री टुकेशवर पाण्डेय जी ने जरूरतमंदों के लिए 36वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। पाण्डेय जी ने कहा कि रक्तदान से शरीर को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती, बल्कि रक्तदान के बाद शरीर पहले से अधिक स्वस्थ एवं अच्छा महसूस करता है। उन्होंने युवा साथियों सहित आम नागरिकों से जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा हेतु अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।
रिपोर्टर - रमेश
No Previous Comments found.