अपने परिवार से दूर रह रहे आदिवासी बच्चों संग छात्रावास एवं आश्रम में मनाया हरेली पर्व

बालोद - विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी अपने विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम बड़भूम में आदिवासी कन्या छात्रावास औरआदिवासी बालक आश्रम में अपने परिवार से कोसों दूर रह रहे बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ के लोकपर्व हरेली पर्व मनाया  इस अवसर पर कन्या छात्रावास के बच्चियां  विधायक जी का आरती लेकर  स्वागत किया तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के संस्कृति परपंरा के अनुसार कृषि औजार का पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों एवं किसानों के सुखमय खुशहाल जीवन की कामना किए और सभी को हरेली पर्व की बधाई संप्रेषित किए बालक आश्रम बड़भूम में सभी बच्चों से मुलाकात कर हाल चाल जाना एवं आश्रम में मिल रहे सुविधाओं की अधीक्षक से जानकारी ली छात्रावास परिसर में वृक्षरोपण किया,छात्रावास एवं आश्रम में व्यवस्था को देखकर विधायक जी संतुष्ट नजर आए आदिवासी विभाग आयुक्त के द्वारा आश्रम में लगातार वीसी के माध्यम से निगरानी और अच्छी व्यवस्था के लिए सराहना की 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष सुमीत राजपूत,ग्राम पंचायत सरपंच शिला संदीप यादव,उपसरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि रामाधार कुंजाम,युवा नेता हिमांशु लावत्रे,ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस सचिव फागुराम सोरी,अधारी राम ऊईके,इतवारु कांगे,पंच श्रीमती जानवी कुरैटी,ममता जमादार,बालक आश्रम अधिक्षक ज्ञानेंद्र सुधाकर,कन्या छात्रावास अधिक्षक दुर्गेश्वरी साहू, पंचायत सचिव धर्मेश मंडावी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे 

रिपोर्टर - रमेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.