​'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर जिले भर में हुआ सामूहिक गायन

बालोद : ​राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर आज पूरे जिले में उत्साहपूर्वक सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, एडिशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना सहित जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का सस्वर गायन किया।

​इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ और सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व सम्मान व्यक्त किया।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.