छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रूपकुमारी चौधरी व दीपक म्हसके, भाजपा जिला बालोद ने दी बधाई

बालोद : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं राज्य मेडिकल कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री दीपक म्हसके को सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर भाजपा जिला बालोद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय समिति मे महासमुंद की सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायितत्त्व मिलना छग के लिए सम्मान की बात हैँ संसद रुपकुमारी चौधरी बहुत ही सक्रिय एवं संवेदनशील महिला नेत्री हैँ वहीं संगठन के विस्तार, विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आधुनिक संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसमे राष्ट्रीय संयोजक मे दीपक म्हसके को बनाया गया हैँ ऐसे में छत्तीसगढ़ के दोनों वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख से कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं श्री दीपक म्हसके अपने संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और कार्यकुशलता के माध्यम से भाजपा के विचारों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देशभर में प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। छ्ग से राष्ट्रीय टीम मे दो लोगो को स्थान मिला ये राज्य संगठन के लिए भी हर्ष का विषय हैँ दोनों नेताओं की सक्रियता का लाभ आने वाले समय मे संगठन को मिलेगा संगठन और अधिक मजबूत होगा 

भाजपा जिला महामंत्री द्वय राकेश यादव एवं सौरभ लनिया ने नियुक्ति पश्चात् दोनों नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय नेताओं द्वारा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए पार्टी की विचारधारा और जनहित कार्यो से और अधिक प्रभावी बनाएंगे उनकी सक्रियता से पार्टी को मजबूती मिलेगी केंद्र और राज्यों की भाजपा गठबंधन की सरकारे महिलाओ के सम्मान मे अनेक जनहितैषी कार्य कर महिलाओ का सम्मान बढ़ा रही हैं जिसका लाभ आने वाले समय मे संगठन को अवश्य मिलेगा 

जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर राम चन्द्राकर कौशल साहू टिनेश्वर बघेल श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर पवन सोनबरसा श्रीमती कांती सोनेश्वरी जिला मंत्री सुरेन्द्र देशमुख सोमेश सोरी प्रेम साहू श्रीमती चन्द्रलता साहू
श्रीमती पूजा यादव श्रीमती निशा योगी जिला भाजपा कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे मनीष झा, जितेन्द्र साहू जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन मोनू, मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया एवं जिले के समस्त कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों ने श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं दीपक म्हसके को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैँ।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.