ग्राम जेवरतला में जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ का कार्यक्रम रखा गया

बालोद :  ग्राम जेवरतला में जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ का कार्यक्रम रखा गया था इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्षता श्री जगत राम यादव विशेष अतिथि श्री डुमेन्द कुमार साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत जेवरतला श्री नीलकंठ कुबेर जी सह संयोजक शक्ति केंद्र मोहारा श्री बलिराम यादव जी एवं यादव समाज की प्रमुख गण उपस्थित थे मुख्य अतिथि डॉ गंजीर ने कहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला पवन हिंदू पर्व है मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा में हुआ था उन्होंने अत्याचार और धर्म का अंत कर धर्म सत्यम न्याय की स्थापना का संदेश दिया भगवान श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है श्री कृष्ण जन्माष्टमी हमें प्रेम भक्ति सदाचार और धर्म के मार्ग पर चढ़ने का प्रेरणा देती है कर्म करते रहो फल की चिंता मत करो इस अवसर पर दिनेश कुमार यादव नरोत्तम निर्मलकर किरण साहू दीपक अग्रवाल  जसवंत साहू यादव समाज के सभी माताए एवं भाइयों एवं ग्राम के समस्त वरिष्ठ जन उपस्थित थेआप सभी को जन्माष्टमी की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.