बालोद जिले के मनरेगा कार्य का अभी तक नहीं हो पाया भुगतान 6 माह से सरपंच कर रहे हैं पेमेंट का इंतजार
बालोद : यह समाचार पूरे बालोद जिले का है जहां पर मनरेगा गारंटी रोजगार योजना के तहत किए गए कामों का भुगतान नहीं होने से बालोद जिले के सभी सरपंच क बड़े परेशान नजर आ रहे हैं और ऊपर से जी राम जी रोजगार गारंटी योजना लागू कर दिया गया है जिसमें विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य हैं जैसे कि मुक्तिधाम भवन निर्माण पुल निर्माण इस प्रकार से विभिन्न कार्य पंचायत में आया हुआ है मगर पुराना गारंटी रोजगार योजना का पेमेंट अभी तक नहीं हुआ है और नया जी राम जी रोजगार गारंटी योजना लागू कर दिया गया है जिससे सरपंच बहुत ही दुखी नजर आ रहे हैं सरकार एवं शासन प्रशासन से पूरे बालोद जिले के सरपंचों ने यह मांग रखा है कि 6 महीने से बकाया रोजगार गारंटी योजना का भुगतान करें अभी जो नया जी राम जी रोजगार गारंटी योजना लागू किया गया है जिसके लिए सरपंचों के पास कोई फंड नहीं होने के कारण सभी पंचायत में कोई कार्य नहीं हो पा रहा है सरकार से और शासन से यही आग्रह करते हैं कि जल्द से जल्द पुराना पेमेंट किया जाए तब जाकर नया काम शुरू हो पाएगा।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.