41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम सम्पन्न

बालोद :  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्येन्द्र मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम भाटागांव हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गुंडरदेही विकासखंड के समस्त नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा लगभग 300 छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मे का वितरण किया गया। निःशुल्क चश्मे का वितरण जनपद सदस्य श्री कौशल साहू के करकमलों से किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम इकाई से जिले के जिला नोडल अधिकारी डॉ. कमलकांत, पूर्व सहायक नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, सहायक नोडल अधिकारी कुशल साहू, नेत्र सहायक अधिकारी रोशन प्रजापति, घनश्याम पुरी, मौकेश हिरवानी, जयपाल सिंह, बी.एस. बारले, लाकेश्वर नेताम, के.बी. पाल एवं दिनेश सिन्हा उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला अंधत्व निवारण टीम की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय की प्राचार्य  रूबी जॉनसन, वर्मा सर, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आंखों की नियमित जांच, आंखों की स्वच्छता तथा नेत्रदान के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित नेत्र सहायक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि “नेत्रदान महादान है, आपके द्वारा किया गया नेत्रदान किसी के जीवन में रोशनी ला सकता है।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुंडरदेही विकासखंड के समस्त नेत्र सहायक अधिकारियों एवं भाटागांव हायर सेकेंडरी स्कूल परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.