धोबनपुरी के स्कूल में बालिका शौचालय के लिए किया गया भूमिपूजन

बालोद : बुधवार को शासकीय प्राथमिक शाला धोबनपुरी बालिका शौचालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य लता साहू ने कहा कि ग्रामीणों की मांग और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  बालिका शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। कहा कि शासन की योजनाओं के तहत जहां आवश्यकता होगी, वहां बालिका शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। सरपंच प्रभा साहू ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से  बालिका शौचालय बनने से छात्राओं को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में उपसरपंच चिम्मनलाल, किसान मोर्चा सदस्य लक्ष्मीचंद साहू, पंच गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.