भाजपा ने अकबर तिगाला को पद के सभी दायित्वों से किया मुक्त, प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित

बालोद : भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा बालोद जिले के प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अकबर तिगाला को उनके पद के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, तिगाला के विरुद्ध जालसाजी करने के मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप उजागर होने का उल्लेख किया गया है। पत्र में इसे पार्टी की ओर से गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में बताया गया है तथा कहा गया है कि इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

पत्र के मुताबिक, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव ने उक्त अनुशासनहीनता के आरोप के संबंध में अकबर तिगाला को पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त करने का निर्णय लिया है।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.