जनपद सदस्य लता लक्ष्मी चंद साहू ने प्रधानमंत्री मोदी जी को दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई
गुरुर/ बालोद : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र की सक्रिय जनपद सदस्य श्रीमती लता लक्ष्मी चंद साहू ने हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। उनके सुशासन और राष्ट्रहित के फैसलों से आज पूरा हिंदुस्तान गौरवान्वित है।
जनपद सदस्य लता लक्ष्मी चंद साहू ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि मां हीराबेन के गर्भ से जन्मा भारत का यह गौरव बेटा हम सबका राजदुलारा है और उनके नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई दी।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.