नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जेल भेजा गया

बालोद - पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रार्थिया ने थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नातिन एवं उसकी सहेली दोनों नाबालिग बालिकाओं को आरोपी ललित ठाकुर द्वारा बहला-फुसलाकर 50 रुपये देने और किसी को न बताने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोपी दोनों को साइकिल के कैरियर पर बैठाकर गमछे से बांधकर सुनसान स्थान पर ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2),137(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित ठाकुर पिता स्व. लक्ष्मण सिंह ठाकुर, उम्र 36 वर्ष को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उप निरीक्षक मनीष शेण्डे, PSI सृष्टि ध्रुव, धनेश्वर कंवर, आरक्षक यशवंत देशमुख, आरक्षक पंकज तारम एवं महिला आरक्षक कमलेश्वरी साहू की विशेष भूमिका रही।

रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.