कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं, हुआ निराकरण

बालोद : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज आमजनों ने अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए, जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। 
रिपोर्टर : रमेश कुमारचेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.