सृजन इंग्लिश मीडियम स्कूल कंवर में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी

कंवर / गुरुर : सृजन इंग्लिश मीडियम स्कूल, कंवर में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।स्कूल परिसर में बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बच्चों ने गणपति बप्पा के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया और गणेश जी की आरती की।विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य ने बच्चों को गणेश चतुर्थी के महत्व के बारे में बताया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

रिपोर्टर : रमेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.