वीबी जीरामजी के तहत बालोद जिले के ग्रामीण विकास कार्यों को मिली रफ्तार
बालोद : जिले में ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विकसित भारत जी राम जी योजना एवं विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के तहत बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। विकसित भारत-जी राम जी के तहत जिले में कुल 605 कार्यों की स्वीकृति दी गई है, जिसकी कुल लागत 1990.48 लाख (लगभग 19.90 करोड़ रुपये) है। इसमें श्रमिक मजदूरी मद में 524.33 लाख रुपए तथा सामग्री मद में 1466.15 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों की स्वीकृति से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, जल संरक्षण के नए संसाधन विकसित होंगे और साथ ही स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों को बड़े पैमाने पर आजीविका व रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।
विकासखंडवार एवं विभागवार स्वीकृत कार्य व बजट विवरण इस प्रकार है:- ज.पं.गुंडरदेही में कुल स्वीकृत कार्य 161 श्रमिक राशि 100.77 लाख रुपए, सामग्री राशि 434.86 लाख रुपए, कुल राशि 535.63 लाख रुपए, ज.पं. बालोद में कुल स्वीकृत कार्य 84 श्रमिक राशि 47.67 लाख रुपए सामग्री राशि 204.50 लाख रुपए कुल राशि 252.17 लाख रुपए, ज.पं. गुरूर में स्वीकृत कार्य 102 ,श्रमिक राशि 211.64 लाख रुपए सामग्री राशि 246.98 लाख रुपए कुल राशि 458.62 लाख रुपए,ज.पं. डौंडी में कुल स्वीकृत कार्य 67 श्रमिक राशि 68.28 लाख रुपए, सामग्री राशि 200.42 लाख रुपए कुल राशि 268.70 लाख रुपए इसी प्रकार ज.पं. डौंडीलोहारा में स्वीकृत कार्य 187 श्रमिक राशि 90.52 लाख रुपए सामग्री राशि 374.76 लाख रुपए कुल राशि 465.28 लाख रुपए शामिल हैं। इसके साथ ही इस योजना के तहत उद्यानिकी विभाग बालोद के कुल स्वीकृत कार्य 1 श्रमिक राशि 5.45 लाख रुपए सामग्री राशि 5.15 लाख रुपए कुल राशि 10.60 लाख रुपए शामिल है। कुल 605 स्वीकृत कार्यों के लिए श्रमिक राशि 524.33 लाख रुपए सामग्री राशि 1466.15 लाख रुपए कुल राशि 1990.48 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
जिले के विभिन्न विकासखंडों बालोद, डौंडी, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही और गुरूर में ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चार प्रमुख श्रेणियों में विशेष निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है जिसमें शासकीय विद्यालयों में समुदाय हेतु बालिका शौचालय निर्माण कार्य जिसकी इकाई लागत 4.50 लाख रुपए,इसमें कुल स्वीकृत कार्य 133 तथा प्रस्तावित 150, कुल स्वीकृत राशि 571.50 लाख रुपए,मजदूरी: 75.047 लाख रुपए और सामग्री: 496.398 लाख रुपए शामिल है। समुदाय के लिए मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्य जिसकी इकाई लागत 5.35 लाख रुपए,इसमें कुल स्वीकृत कार्य 18प्रस्तावित 18, कुल स्वीकृत राशि 53.50 लाख रुपए मजदूरी 7.974 लाख और सामग्री: 45.526 लाख रुपए शामिल हैं। समुदाय के लिए मुक्तिधाम शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण कार्य जिसकी इकाई लागत 6.50 लाख रुपए,
कुल स्वीकृत कार्य 140 प्रस्तावित 140 इसमें कुल स्वीकृत राशि 921.00 लाख रुपए जिसमें मजदूरी 108.274 लाख रुपए और सामग्री: 812.000 लाख रुपए। इसके साथ ही समुदाय हेतु बोरवेल रिचार्ज के लिए सैंड फ़िल्टर निर्माण निर्माण कार्य जिसकी इकाई लागत 0.52 लाख रुपए,इसमें कुल स्वीकृत कार्य 102 प्रस्तावित 124 कुल स्वीकृत राशि 54.21 लाख रुपए जिसमें मजदूरी 11.000 लाख रुपए और सामग्री 43.210 लाख रुपए शामिल हैं।
रिपोर्टर : रमेश
No Previous Comments found.