सरपंच संघ जनपद पंचायत गुरूर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बालोद : सरपंच संघ जनपद पंचायत गुरूर के अध्यक्ष श्री डाकेश साहू (सरपंच ग्राम पंचायत भानपुरी) के नेतृत्व में संघ ने कलेक्टर महोदया जिला बालोद को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में जनपद पंचायत गुरूर के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों की तीन प्रमुख समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है।
ज्ञापन की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं -
1. बिजली बिल भुगतान की समस्या :-
छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्रा.पं. स्तर पर संचालित ग्रामीण नल-जल प्रदाय योजना तथा स्ट्रीट लाइट विद्युत देयकों का भुगतान विद्युत कंपनी द्वारा ग्रा.पं. का विद्युत बिल भुगतान न होने की स्थिति में विद्युत प्रवाह रोका जा रहा है। जिसका शीघ्र निराकरण शासन-प्रशासन स्तर पर किया जावे।
2. मनरेगा सामग्री भुगतान लंबित :-
मनरेगा के अंतर्गत पिछले 02 वर्षों से सामग्री मूलक कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। जिससे सरपंचों को बाजार में अन्य कार्यों हेतु सामग्री क्रय करने में दिक्कतों के कारण मानसिक तनाव बढ़ रहा है।
3. 16 वें वित्त खाते के लिए ICICI बैंक शाखा की मांग :-
16वें वित्त खाते के संबंध में शासन द्वारा ICICI बैंक में खाता खुलवाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। लेकिन ज्ञात हो गुरूर ब्लॉक में इस बैंक की शाखा नहीं है। जिससे सरपंच सचिव को खाता संचालन के लिए बालोद जाना पड़ेगा, जिसके लिए गुरूर में बैंक द्वारा शाखा खोलने व जनपद पंचायत में सुविधा दिया जावे।
प्रतिलिपि -
1. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद
2. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुरूर
इस ज्ञापन के साथ संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.