ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर की आवश्यक बैठक धनकर भवन में सम्पन्न
बालोद : आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर साहू जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक धनकर भवन गुरूर में आयोजित किया गया!बैठक में समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य मंडल अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष उपस्थित थे ,बैठक में संगठन की मजबूती एवं संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता से अवैध वसूली का कारोबार चल रहा है, स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने से उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से जूझना पड़ रहा है स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ मिलकर जिला स्तरीय आंदोलन करेगी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर अध्यक्ष किशोर साहू ने स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं से भराए जा रहे फॉर्म की समीक्षा करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं से आम जनता तक सरकार द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ जन प्रचार कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए आह्वान किया ब्लॉक अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री किशोर साहू जी, सरंक्षक बसंत सोनबेर,महामंत्री शादिक अली जी,सुमीत राजपूत जी,ब्लॉक उपाध्यक्ष दुर्गुराम सिन्हा जी, जिला महामंत्री जितेंद्र यादव जी,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रभात ध्रुव,ब्लॉक उपाध्यक धनुष साहू,विधायक प्रतिनिधि टोमन साहू ,सरपंच भगवान दास मंचूरिया,ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोज साहू,आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पालसिंह भूआर्य,नगर पंचायत अध्यक्ष यानेश साहू,नगर पंचायत उपाध्यक्ष भुनेश्वर ठाकुर, खिलेश्वर केहरी,सरपंच खोमंन सिन्हा,मंडल अध्यक्ष गिरधारी देवांगन,नंदकुमार साहू,किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुनेश्वर साहू,मुकेश सार्वा,मनोज साहू,सेक्टर अध्यक्ष देवेंद्र शांडिल्य,रमेश सिन्हा,उमर अली,सोमनाथ साहू,उमाशंकर सिहरे,केशू साहू,मोहम्मद खान,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.