सौर ऊर्जा ने बदली बिजली उपयोग की तस्वीर, अंकलेश कुमार साहू ने अपनाई स्वच्छ ऊर्जा की राह
मोहला : शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित “सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार” शिविर में ग्राम अड़जाल निवासी श्री अंकलेश कुमार साहू को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा अपनाने के लिए ऊर्जा दाता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री अंकलेश कुमार साहू ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत अपने घर में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराया। सौर ऊर्जा के उपयोग से उनके परिवार को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का लाभ मिल रहा है। इससे पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करने और घरेलू बिजली खर्च में राहत मिलने में सहायता हो रही है।
उन्होंने बताया कि घर में सौर ऊर्जा का उपयोग शुरू होने के बाद बिजली की जरूरत का एक हिस्सा सूर्य की रोशनी से पूरा हो रहा है। इससे बिजली की बचत के साथ-साथ परिवार के मासिक खर्च को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। सौर ऊर्जा पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है, इसलिए योजना का लाभ आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी उपयोगी साबित हो रहा है।
श्री साहू ने कहा कि सूर्य की ऊर्जा को बिजली में बदलकर घर की जरूरतें पूरी करना उनके लिए एक नया और उपयोगी अनुभव है। योजना के माध्यम से उन्हें स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिल रहा है और भविष्य में बिजली से संबंधित खर्च को कम करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर में श्री अंकलेश कुमार साहू को ऊर्जा डाटा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए उन्होंने शासन की इस जनकल्याणकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अंकलेश कुमार साहू की यह सेवा की कहानी बताती है कि जब शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिक तक पहुंचता है, तो वह न केवल परिवार के खर्च को कम करने में सहायक बनता है, बल्कि समाज को हरित और टिकाऊ ऊर्जा के उपयोग की ओर भी प्रेरित करता है।
रिपोर्टर : पुनेश्वर देवांगन

No Previous Comments found.