बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई - महिला सुरक्षा और नशे के विरुद्ध सघन अभियान
बालोद : पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में बालोद पुलिस द्वारा अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य कार्रवाई एक नजर में -
1. महिला एवं बालिका सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता -
दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को महिला/बालिका संबंधी 03 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें छेड़छाड़ का 01 और अपहरण के 02 प्रकरण शामिल हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है और प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
2. मिशन नवचेतना के तहत नशे पर प्रहार -
नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के 50 प्रकरणों में 50 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। नशे के दुष्प्रभावों को लेकर युवाओं में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
3. असामाजिक तत्वों की अड्डेबाजी पर रोक -
जिले में आपराधिक तत्वों की अड्डेबाजी रोकने के लिए सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्धों पर कार्रवाई की जा रही है।
4. कानून-व्यवस्था सुदृढ़ -
शांति बनाए रखने के लिए धारा 170 BNS के तहत 11 प्रकरणों में 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
बालोद पुलिस की अपील -
छेड़छाड़, पीछा करने, धमकी या उत्पीड़न जैसी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी पुलिस को दें।
सुरक्षित महिला - सुरक्षित समाज
नशामुक्त बालोद - अपराधमुक्त बालोद
बालोद पुलिस - सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध।
रिपोर्टर : रमेश कुमार

No Previous Comments found.