खुरखरौद में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 393 मरीजों की हुई जांच
बालोद : निको माइल्स कंपनी प्रा.लि. गिधाली तथा जिला अंधत्व एवं मल्य दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम इकाई जिला बालोद के संयुक्त तत्वाधान में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं पावर चश्मा वितरण का आयोजन ग्राम पंचायत भवन खुरखरौद में किया गया।
यह शिविर जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत खुरखरौद की सरपंच श्रीमती ममता रहीं, जिनका इस कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला सहायक नोडल अधिकारी श्री कुशाल सिंह साहू ने बताया कि इस शिविर में कुल 393 मरीजों की आँखों की जांच की गई, जिसमें से 354 मरीजों को दूर एवं नजदीक पावर के चश्मों का वितरण नयन चश्मा दुकान, दल्ली राजहरा द्वारा किया गया।
शिविर में नेत्र सहायक अधिकारी श्री अनिल सिन्हा द्वारा 27वें विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को आँखों की देखभाल, सुरक्षा तथा जागरूकता को लेकर विस्तृत परामर्श दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी के नेत्र सहायक अधिकारी श्री छत्रपाल साहू ने अपील की कि 40 वर्ष की उम्र के बाद प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से प्रतिवर्ष आँखों की जांच अवश्य करवानी चाहिए।
शिविर में नेत्र सहायक अधिकारी श्री नोहर सिंह सुरेन्दु, श्री चंद्रिका प्रसाद देवांगन तथा श्री दिनेश कुमार सिन्हा द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री राजेन्द्र प्रसाद देवांगन एवं उनकी टीम निको माइल्स गिधाली का सरपंच, पंच एवं ग्रामीणजनों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.