भेजा मैदानी में ग्रामीणों की शिकायत पर अब तक नहीं हुई जांच, ग्रामीणों में आक्रोश
बालोद : जिले की ग्राम पंचायत भेजा मैदानी में ग्रामीणों द्वारा सरपंच और सचिव की मिली भगत से 700 नीलगिरी पेड़ की कटाई किया गया जिसकी कोई रिकॉर्ड पंचायत में प्रस्तुत नहीं करने के शिकायत अनुमानित राशि 13 लाख 85000 का कोई लेखा-जोखा सरपंच और सचिव के द्वारा नहीं दिया गया जिससे ग्रामीण नाराज होकर कलेक्टर जनदर्शन विभागीय अधिकारी इस प्रकार से सभी जगह जांच के लिए आवेदन लगाया गया मगर अधिकारियों की कोई कार्यवाही नहीं करने पर ग्रामीण में आक्रोश दिखाई दे रहा है कह रहे हैं कि कहीं अधिकारी भी इसके भ्रष्टाचार में सम्मिलित तो नहीं यह लोगों के मन में सवाल के घेरे भरे हुए हैं अब ऐसे में विश्वास करें तो किसके ऊपर अगर अधिकारी भी उसी के सपोर्ट में चला जाए तो लोगों को न्याय कहां मिलेगा आपको बता दें कि सरपंच रुद्राणी नेताम और सचिव दोनों के मिली भगत से या भ्रष्टाचार गांव वाले को धोखा देकर पैसे को हड़पने का ग्रामीण लग रहे हैं आरोप ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि सरपंच के पिताजी आज का मंडल के बड़े नेता बताई जा रहे हैं क्या इस कारण से कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है या पूछ रहे हैं ग्रामवासी मन में सवाल लिए आक्रोश से भरे दिखे
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पंचायत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनपद स्तर पर लिखित शिकायत की है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी न तो कोई अधिकारी जांच के लिए गांव पहुंचा और न ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया।
शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि जल्द ही उनकी शिकायत पर जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द जांच टीम गठित कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.