चंण्डी मंदिर कंवर में नवरात्रि की तैयारी पूर्ण, कल से होगा शुभारंभ

बालोद : बालोद जिले के प्रसिद्ध चंण्डी मंदिर कंवर में शारदीय नवरात्रि की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मां चंण्डी मंदिर समिति अध्यक्ष बी आर साहू ने बताया कि नवरात्रि पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल से नवरात्र का पावन पर्व विधि-विधान से प्रारंभ होगा।

नवरात्रि के दौरान मंदिर में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, ज्योति कलश प्रज्वलन एवं रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.