गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा में अश्विन नवरात्रि का शुभारंभ
बलोद : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा पूरे विश्व में अश्विन नवरात्रि का शुभारंभ हुआ।
इसी कड़ी में आज प्रातःकाल गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सर्वतोभद्र देव पूजन एवं कलश स्थापना डॉ. गोपाल साहू द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। अखंड दीप प्रज्वलन मातृ शक्तियों द्वारा किया गया।नवरात्रि अनुष्ठान के लिए सभी साधकों ने 24 हजार गायत्री मंत्र जप का संकल्प लिया, तत्पश्चात सामूहिक जप साधना की गई। साथ ही आज रविवारीय साप्ताहिक गायत्री यज्ञ के अंतर्गत एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य यजमान डॉ. गोपाल साहू एवं श्रीमती अनुसुइया साहू रहे तथा यज्ञाचार्य के रूप में श्री भूषण सार्वा एवं श्री सालिक राम साहू ने यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा के सभी परिजन उपस्थित रहे।
गायत्री परिवार की ओर से अश्विन नवरात्रि पर्व पर सभी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.