श्री चंडी धाम कंवर में आज से चंडी महोत्सव 2026 का शुभारंभ, चार दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा आज से
बालोद : शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर माँ चंडी मंदिर प्रांगण कंवर में चंडी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। माँ चंडी मैया की असीम कृपा एवं समस्त भक्तजनों के सहयोग से मंदिर सेवा समिति द्वारा विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आज से शुरू होगी श्रीराम कथा
महोत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार से चार दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक रखा गया है। कथा के पुरोहित महाराज परम पूज्य श्री चेतन प्रसाद पाण्डेय जी होंगे।
मानस मंडलियों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 15 अक्टूबर (गुरुवार): जय अम्बे महिला मानस मंडली, कंवर
- 16 अक्टूबर (शुक्रवार): सत्संग मानस मंडली, गंगोरीपार
- 17 अक्टूबर (शनिवार): राज मानस परिवार, आमदी
- 18 अक्टूबर (रविवार): जय गढ़िया बाबा मानस मंडली, कंवर
कार्यक्रम विवरण:
ज्योति कलश स्थापना 11 अक्टूबर रविवार शाम 4 बजे हुई थी। पंचमी पर्व आज 15 अक्टूबर को और अष्टमी हवन 18 अक्टूबर रविवार को होगा।
अध्यक्ष बि आर साहू ने बताया कि गुंबज का काम कुछ बचा हुआ है इसके लिए मैं जान जाता हूं उसे अपील करता हूं कि अपनी सहयोग देकर इस गुंबज का काम पूरा करने में सहयोग करें
इस आयोजन में माँ चण्डी मंदिर सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी कंवर ने सभी भक्तजनों से सादर आमंत्रित होने की अपील की है।
*विनीत - माँ चण्डी मंदिर सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी कंवर, जिला-बालोद
रिपोर्टर : रमेश बालोद

No Previous Comments found.