सृजन इंग्लिश मीडियम स्कूल आमदी के द्वारा संचालित कंवर के संस्थापक द्वारा जल रही मनोकामना ज्योति
बालोद - ग्राम कंवर में स्थित स्वयंभू माँ चण्डी मंदिर में एक और आस्था की ज्योति लगातार प्रज्वलित हो रही है। सृजन इंग्लिश मीडियम स्कूल कंवर के संस्थापक के द्वारा माँ चण्डी मंदिर में कई वर्षों से लगातार मनोकामना ज्योति जलाई जा रही है। संस्थापक का माता के प्रति अटूट विश्वास है और हर वर्ष नवरात्रि पर वे विशेष रूप से ज्योति प्रज्वलित करते हैं। इस वर्ष भी संस्थापक अपने स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर माँ चण्डी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। बच्चों ने माता रानी के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। बच्चों में भी माता के दर्शन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। संस्थापक ने बताया कि बच्चों को धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें मंदिर दर्शन कराना बहुत जरूरी है। माँ चण्डी की कृपा से ही स्कूल और गांव में सुख-समृद्धि बनी हुई है।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.