गुण्डरदेही में 566 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

बालोद : गुण्डरदेही में 566 ग्राम गांजा के साथ 2 गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेलबालोद। थाना गुण्डरदेही पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 566 ग्राम गांजा और बिक्री की रकम 1500 रुपये जब्त की है।बस स्टैंड शौचालय के पास बेच रहा था गांजा

पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।दिनांक 20 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुण्डरदेही बस स्टैंड के शौचालय के पास अनिकेत बघेल द्वारा अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तलाशी ली, जिसमें 566 ग्राम गांजा बरामद हुआ। विवेचना में अरुणा बघेल की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया।थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 354/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपी -अनिकेत बघेल पिता संतोष बघेल, उम्र 28 वर्षअरुणा बघेल पति सुदामा गाड़ा, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 11, गुण्डरदेही, जिला बालोददोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रविषंकर पाण्डेय, PSI धनेश्वर कंवर, आसमा कुर्रे, HC 279 जसवंत जांगड़े, आरक्षक 328 यशवंत देशमुख, 943 जगदीश बाघमार, 272 पंकज ताराम, महिला आरक्षक 38 कमलेश्वरी साहू एवं थाना गुण्डरदेही पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.