बालोद पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई: खुटेरी और मोगरी खार में जुआ रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹13,350 जब्तगुण्डरदेही
बालोद : थाना गुण्डरदेही पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर रेड कर कुल 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल ₹13,350 नकद और 52-52 पत्ती ताश जब्त की गई है।पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।पहली कार्रवाई: ग्राम खुटेरी में 6 जुआरी पकड़ाए
दिनांक 21 अक्टूबर की रात ग्राम खुटेरी में एनीकट के पास बिजली पोल के नीचे ताश पत्ती पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से ₹2,550 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। अपराध क्रमांक 357/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया।गिरफ्तार आरोपी (खुटेरी) -
वासुदेव साहू (31), चुरामणि साहू (30), यादराम (38), उमेश साहू (30), गोपाल निषाद (42), बेनीराम साहू (28) - सभी निवासी ग्राम खुटेरी।दूसरी कार्रवाई: ग्राम मोगरी खार में 4 जुआरी पकड़ाए
दिनांक 22 अक्टूबर को रात 00:20 बजे ग्राम मोगरी खार में 4 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके पास से ₹10,800 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। अपराध क्रमांक 358/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।गिरफ्तार आरोपी (मोगरी खार) -
रतन लाल (45) निवासी लाटाबोड़, सोमेन्द्र साहू (29) निवासी पैरी, डोमन सेन (40) निवासी सांकरी, तामेश्वर साहू (39) निवासी सांकरी।यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.