दशहरा पर चिटौद में चाकूबाजी: युवक पर घर में घुसकर प्राणघातक हमला, नाबालिग आरोपी गिरफ्तारपुरूर

बालोद :  दशहरा पर्व के दौरान ग्राम चिटौद में हुए विवाद के बाद एक युवक पर घर में घुसकर चाकू से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। थाना पुरूर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर बाल संप्रेषण गृह दुर्ग भेजा है।पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन, एसडीओपी गुरुर श्रीमती माया शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी पुरूर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।रावण दहन देखने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार दिनांक 20 अक्टूबर को ग्राम चिटौद में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान तोषण निषाद और उसके दोस्तों का गांव के ही एक युवक से विवाद हुआ था।इसके बाद 21 अक्टूबर की रात लगभग 1:30 बजे आरोपी ने प्रार्थी गणेश राम निषाद के घर में प्रवेश कर छत पर सो रहे तोषण निषाद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के चेहरे, गले, गर्दन, कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घायल को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अपराध क्रमांक 109/2026, धारा 109 एवं 332(ख) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है।

रिपोर्टर : रमेश कुमार  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.