ग्राम पंचायत भेजा मैदानी में कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बालोद : ग्राम पंचायत भेजा मैदानी में लंबे समय से लंबित 700 नाग नीलगिरी के पेड़ मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आपको बता दें कि गुरुवार को जांच टीम जब गांव में पहुंचा तो अधिकारियों को पता चलता है कि सचिव द्वारा शिकायतकर्ताओं को जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं देने का मामला सामने आया फिर आगामी सोमवार को जांच में आएंगे अधिकारी सचिव को अधिकारी द्वारा समझाइए दिया गया कि आप सभी शिकायतकर्ता को जांच के बारे में जानकारी देना यह कहकर अधिकारी चला गया इससे साफ जाहिर होता है कि सरपंच और सचिव दोनों के मिली भगत से 700 नाग निलगिरी वृक्ष की कटाई कर पूरे पैसे को हड़पने का आरोप ग्रामीण लग रहे हैं जिसका शिकायत जितने भी उससे संबंधित विभाग है वहां पर लगाया गया जनदर्शन में भी कलेक्टर महोदय के सामने इसका शिकायत किया गया फिर भी कोई उचित कार्यवाही नहीं होने के कारण ग्रामीण भारी आक्रोश नजर आऐ

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

गांव के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन लगातार उपेक्षा से अब उनका सब्र टूट रहा है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को लेकर कब तक गंभीर होता है, या फिर ग्रामीणों के बड़े आंदोलन का इंतजार करता है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.