गुण्डरदेही में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी की HF डीलक्स बरामदगुण्डरदेही
बालोद : थाना गुण्डरदेही पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।प्रार्थी कीर्तन लाल साहू, निवासी ग्राम खुटेरी (रंग) ने 18 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शासकीय अस्पताल गुण्डरदेही परिसर में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल HF डीलक्स क्रमांक CG 24 P 6193 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 350/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।CCTV फुटेज से पकड़ाया चोर
विवेचना के दौरान पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने घटना स्थल और आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही देवराज उर्फ देवा कोसरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम हिरुखपरी, थाना रनचिरई, जिला बालोद की पहचान कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और उसके बताए अनुसार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।आरोपी को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रवि पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.