‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत ग्राम चीरचार में किसानों को किया गया जागरूक

बालोद : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन चीरचार में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ टिकाऊ खेती अपनाकर भूमि स्वास्थ्य में सुधार और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखना था। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चीरचार की सरपंच श्रीमती कचरा बाई साहू एवं उपसरपंच श्री चुकेश्वर साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मिट्टी की उर्वरता और पोषक तत्व प्रबंधन की दी जानकारी
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र अरौद से विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री सचिन वर्मा, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री खुशवंत सिंह मरकाम एवं स्थानीय किसान मित्र उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग, वैकल्पिक उर्वरकों, जैविक एवं पारंपरिक खाद तथा हरी खाद (सन, ढेंचा, मूंग) के उपयोग की तकनीकी जानकारी दी। साथ ही संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

फसल विविधीकरण और पराली न जलाने की अपील
अधिकारियों ने कृषकों से ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर कम पानी वाली दलहन, तिलहन एवं मिलेट्स (मोटे अनाज) की फसलें लेने का आह्वान किया। खेतों में पराली न जलाने और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व को भी समझाया गया।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.