दल्लीराजहरा में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 77 पव्वा जब्तदल्लीराजहरा
बालोद : थाना दल्लीराजहरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 77 पव्वा देशी प्लेन शोले शराब जब्त की गई है।पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।पहला मामला:
27 पव्वा के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार
दिनांक 24 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 04 निवासी गणेश राम साहू अवैध शराब लेकर आ रहा है। पुलिस टीम ने सेन भवन नाला पुल के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में काले थैले से 27 पव्वा देशी शराब (4.860 बल्क लीटर, कीमत ₹2,160) जब्त की गई। आरोपी गणेश राम साहू पिता सगनु राम साहू, उम्र 67 वर्ष के विरुद्ध अपराध क्र. 278/2026, धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।दूसरा मामला: 50 पव्वा के साथ आरोपी गिरफ्तार, पहले से हैं कई मामले दर्ज इसी दिन दूसरी सूचना पर वार्ड 04 नाला क्षेत्र में घेराबंदी कर अमित भारद्वाज पिता अशोक भारद्वाज, उम्र 34 वर्ष को पकड़ा गया। उसके पास से नीले थैले में 50 पव्वा देशी शराब (9.000 बल्क लीटर, कीमत ₹4,000) जब्त हुई। उसके विरुद्ध अपराध क्र. 279/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाने में पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं।दोनों प्रकरणों में कुल 13.860 बल्क लीटर शराब, कीमत लगभग ₹6,160 जब्त की गई है।

No Previous Comments found.