कंवर स्कूल में ताला तोड़कर चोरी, चौकी प्रभारी बोले- जल्द पकड़ेंगे
बालोद - कंवर स्थित स्कूल में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने प्रिंसिपल के रूम का ताला तोड़कर चोरी की है।मामले में कंवर चौकी प्रभारी लेखराम साहू ने बताया कि रात के समय अज्ञात चोरों ने प्रिंसिपल कक्ष का ताला तोड़कर चोरी की है। हालांकि स्कूल से कोई बड़ी या कीमती चीज चोरी नहीं हुई है, लेकिन स्कूल जैसे शैक्षणिक परिसर में इस तरह चोरी की घटना गंभीर है।चौकी प्रभारी लेखराम साहू ने कहा कि इस तरह से चोरी को अंजाम देने वाले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा बहुत जल्द कसेगा। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।गौरतलब है कि लेखराम साहू के कंवर चौकी प्रभारी के रूप में आने के बाद क्षेत्र में अपराधों में कमी देखने को मिल रही है, जिसकी ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.