कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं, हुआ निराकरण
बालोद : कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नैकुरा के श्री आनंदराम पोया, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम राहुद की श्रीमती सुष्मा बाई एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरमरीकला के पूर्णिमा बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम चुल्हापथरा की हेमिन बाई ने राशन कार्ड में सुधार करने, ग्राम कजराबांधा के श्री उमेश कुमार ने स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता राशि दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। दल्लीराजहरा के श्री शिव कुमार ने जन्म प्रमाण पत्र में तिथि सुधार करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से पहुँचे आमजनों ने भी अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए, जिस पर विधि सम्मत कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
मौके पर मिला श्रवण यंत्र
जनदर्शन में आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भानपुरी के श्री मुकुंद राम यादव एवं सुखचैन यादव ने कम सुनाई देने की समस्या पर श्रवण यंत्र प्रदाय करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही समाज कल्याण विभाग के माध्यम से प्रकरण का तत्काल निराकरण कराया गया। अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने हितग्राही श्री मुकुंद राम यादव एवं सुखचैन यादव को श्रवण यंत्र प्रदान किया। मौके पर ही त्वरित सहायता प्राप्त होने पर आवेदक ने जिला प्रशासन के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया। जनदर्शन में सयंुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.