लगातार 1,339 वॉं दिन स्वच्छता ,पौधारोपण,जल संरक्षण,गाजर घास उन्मूलन, नशामुक्ति जागरूकता अभियान

बालोद : "हरा भरा,स्वच्छ धरा" के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल को रायपुर के वृंदावन हॉल में दैनिक दबंग स्वर अखबार के छठवें स्थापना दिवस पर साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इसी कड़ी में नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 1,339 वें दिन स्वच्छता, नशामुक्ति, पौधारोपण, गाजर घास उन्मूलन,जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अवसर पर छत्तीसगढ़ भिलाई के तालपुरी वार्ड 1 के गार्डन में तालपुरी बी ब्लॉक की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक मातृशक्ति श्रीमती पुष्पलता देशमुख के आमंत्रण पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम एवं दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के तालपुरी वार्ड 1 निवासियों द्वारा पूर्व में लगाए गए पौधे की देखभाल एवं पौधारोपण के साथ साथ वृहद स्तर पर गार्डन की साफ सफाई कर झिल्ली , डिस्पोजल, प्लास्टिक चंमच, शराब की बोतल, पानी पाउच, खाद्य पदार्थ रेपर, प्लास्टिक बाटल, अनावश्यक खरपतवार, अनावश्यक डंगालियॉं कचरे को गार्डन के एक निर्धारित स्थान पर डंप किया तथा जल है तो बल है, पौधे लगाकर पेड़ बनाओ जीवन में खुशियॉं बरसाओ, नशे का होना आदी घर परिवार की है बर्बादी,खुले में न शौच करें न करने दें न करवाएं,जागो और जगाओ स्वच्छता अपनाओ जैसे नारों से आसपास के लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। इस समाचार के माध्यम से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति निगम प्रशासन से निवेदन करती है इस कचरे का निष्पादन अतिशीघ्र करें। नवनीत कुमार हरदेल ने इस समाचार के माध्यम से कहा स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले गॉंव , कस्बा,शहर,प्रदेश,देश,परदेश निवासी बच्चे, बूढ़े,जवान यदि इस जागरूकता अभियान सर्व हिताय में समाजसेवा करना चाहते हैं तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 7879558764 हम हर संभव सहायता का प्रयास करेंगे। हरदेल का कहना है इस जागरूकता अभियान में जेनजी अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा बने।
इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू,श्रीमती पुष्पलता देशमुख, बबिता साहू,मीनू ,श्वेता ,निशा चतुर्वेदी ,दिया,गीता ,राम गोपाल साहू , संजय यादव, मानव कुलदीप,विनय,  पार्थ ,शिशिर श्रीवास्तव , मिश्रा जी, नरेंद्र देशमुख,कुंवर सिंह देशमुख, कार्तिक राम चंद्राकर एंव वार्ड वासी शामिल हुए।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.