ग्राम पंचायत भेजा मैदानी में 700 नीलगिरी पेड़ कटाई मामले में जांच, ग्रामीण संतुष्ट
बालोद : यह समाचार बालोद जिले के अंतर्गत आने वाले गुरुर विकासखंड से लगे* ग्राम पंचायत भेजा मैदानी में 700 नीलगिरी के पेड़ों से जुड़े मामले में प्रशासन द्वारा की गई जांच से ग्रामीणों ने संतुष्टि जताई है। अब ग्रामीण जांच की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने पंचायत में 700 नीलगिरी पेड़ों की कटाई और बिक्री में अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासन की जांच टीम गांव पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। पेड़ों की संख्या, कटाई के दस्तावेज और पंचायत रिकॉर्ड की पड़ताल की गई।
ग्रामीणों का कहना है कि जांच टीम ने निष्पक्षता से जांच की है। अब उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। फिलहाल अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.