पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

बालोद :  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त किसानों के खातों में पहुंचते ही क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। खाते में 2000 रुपये की राशि आते ही किसानों ने राहत की सांस ली।

इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती लक्ष्मी लता साहू ने किसानों के साथ खुशी साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना किसानों के लिए संबल बनी है। हर किस्त से किसानों को खेती-किसानी में मदद मिल रही है और छोटे व मझोले किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।

श्रीमती लक्ष्मी लता साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान हितैषी योजनाएं लगातार धरातल पर उतर रही हैं, जिससे गांव-गांव के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों ने भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए योजना को जारी रखने की मांग की।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.