गुण्डरदेही में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, डमी ग्राहक भेजकर 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा शराब जब्त

बालोद : थाना गुण्डरदेही पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमी ग्राहक के जरिए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
डमी ग्राहक बनाकर की गई कार्रवाई
दिनांक 30 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिकौसा निवासी एक व्यक्ति अपने मकान में देशी शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक डमी ग्राहक तैयार किया और उसे PS लिखे हुए 100 रुपये का नोट देकर शराब खरीदने भेजा। डमी ग्राहक द्वारा शराब लाने के बाद पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपी के मकान की तलाशी ली।तलाशी में नीले आसमानी रंग के थैले में रखे 30 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत 2400 रुपये बरामद हुई। साथ ही बिक्री की नगदी 300 रुपये और डमी ग्राहक को दिया गया 100 रुपये का नोट भी जब्त किया गया।
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी परमानंद डहरे, पिता स्व. मायाराम डहरे, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम सिकौसा के विरुद्ध थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 373/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।यह कार्रवाई एसपी श्रीमती किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, एएसपी चंद्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर पांडेय के नेतृत्व में की गई। टीम में पीएसआई धनेश्वर कंवर, आरक्षक पंकज तारम, यशवंत देशमुख एवं महिला आरक्षक कमलेश्वरी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.